राष्ट्र-किंकर स्थापना दिवस पर दीपयज्ञ- सरस संगोष्ठी
उत्तम नगर। 7 दिसम्बर, 2014। देशभक्ति एवं संस्कृति को समर्पित संस्था राष्ट्र-किंकर पे अपनी स्थापना के 11 वर्ष पूरे कर 12 वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर दीपयज्ञ के उपरान्त सरस संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कविर्ता आैर ज्ञान की सरिता बहाने के लिए राष्ट्रकिंकर परिवार के राजधानी के अधिकांश सदस्य उपस्थित थे। गायत्री परिवार की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के दिल्ली प्रदेश संयोजक खैराती लाल सचदेवा द्वारा यज्ञ एवं पूजन संपन्न करवाने करवाया गया। तदोपरान्त अम्बरीश कुमार ने सभी का स्वागत किया और संस्था की स्थापना की परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। संस्था के अध्यक्ष महाराज शिवदान सिंह की पत्नी और पुत्र के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा परमपिता परमात्मा से इस दुःख की घडी में परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की गई।तत्पश्चात वर्तमान अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनका संदेश पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए सदैव के लिए संस्था के प्रति अपना आशीर्वाद का संकल्प व्यक्त किया। राजभाषा विभाग से सेवानिवृत श्री शांति कुमार स्याल जी की अध्यक्षता
में इस पारिवारिक मिलन के कार्यक्रम को जाने-माने काटूर्निस्ट, व्यग्यकार, कवि किशोर श्रीवास्तव ने विशिष्ट प्रस्तुति ने सरस बना दिया। बच्चों द्वारा कविता, प्रार्थना, सरस्वती वंदना की प्रस्तुति तथा डा.सी.बी.शर्मा, डा. सुषमा भंडारी, शशि श्रीवास्तव, भावना शर्मा, संजय कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत कविताओं ने वातावरण को गरिमा प्रदान की।
सर्वश्री मुरलीधर, विजेन्द्र कुमार, इंडियन यूथ क्लब के अध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड के पूर्व सलाहकार राकेश कुमार भगवान सहाय, हरिकिशन चावला, दर्शन कुमार, केसी खुराना, श्रीमती ज्योति सेतिया, श्रीमती अंजू गोयल,विन्ध्यवासिनी, श्वेता ने राष्ट्र- किंकर की असफलताओं एवं उपलब्धियों पर अपनी बेबाक राय रखते हुए इसके कार्य विस्तार के सुझाव दिए।
राष्ट्र-किंकर संपादक द्वारा सभी का आभार व्यक्त करने के पश्चात खीर का प्रसाद वितरित किया गया। धीरेन्द्र कुमार तथा दीपक गोयल के व्यवस्था प्रबंधन की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। गरीबों को कंबल वितरण भी किया गया।
राष्ट्र-किंकर स्थापना दिवस पर दीपयज्ञ- सरस संगोष्ठी
Reviewed by rashtra kinkar
on
20:57
Rating:
Reviewed by rashtra kinkar
on
20:57
Rating:
![Rashtra Kinkar [राष्ट्र किंकर] :: Official Blog Page](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjNu95SKpCW238sRVga5VRXBm0FiR20xexYthgw7TixtmD_5ZxbeQrwvB90e1PhTrlOblozLq3i1cdU8nxr1I2wuemj3GQs8C302LkBLxO1wduw2caKy7DDFr7BmiGKczMg2FjGSxSlrAw/s1600/hk.jpg)

No comments