विनोद बब्बर - एक परिचय !!
अविभाजित पंजाब (वर्तमान हरियाणा) में जन्में, पले, पढ़े। पूर्व प्रधानाचार्य वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार बहुभाषाविद डॉ विनोद बब्बर की अब तक 50 पुस्तकें प्रकाशित हैं, 5 प्रकाशनाधीन है तो 7 पुस्तकें अन्य भारतीय भाषाओं में अनुदित हैं।
देश के विभिन्न भागों केे समाचार पत्रों में नियमित कालम प्रकाशित होते हैं।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के व्यक्तित्व पर विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार आयोजन समिति के सदस्य रहे।
महाभारत और रामायण सहित भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पर्यटन और पर्यावरण पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया।
भारतीय संस्कृति और हिन्दी के प्रचार हेतु 18 देशों की साहित्यिक-सांस्कृतिक यात्राएं की।
- स्कूली पाठ्यक्रम में भारतीय संस्कृति और नैतिक शिक्षा के विभिन्न पक्षों पर दो पुस्तकों का संपादन
- चुनाव आयोग के लिए नारे/ काव्यात्मक पंक्तियों का लेखन
- दूरदर्शन की टीम द्वारा निर्मित टेलीफिल्म ‘विवाह’ के संवाद लेखन
- देवनागरी लिपि के प्रचार-प्रसार में कार्यरत एकमात्र संस्था नागरी लिपि परिषद के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पूर्वात्तर के राज्यों में लिपि रहित बोलियों को देवनागरी लिपि से जोड़ने के लिए तीन दशक से सक्रिय।
- ‘सूचना प्रौद्योगिकी और हिन्दी’ पर विशेष कार्य/ प्रचार-प्रसार/ प्रशिक्षण/ कार्यशालाएं आयोजित की।
- साहित्य पर देश के 8 विश्वविद्यालयों में शोधकार्य संपन्न तो कुछ जारी हैं।
- दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल डी.डी.-1 सहित विभिन्न टी.वी चैनलों एवं आकाशवाणी पर प्रस्तुति
- डीडी-4 के व्यास चैनल पर 2 वर्ष तक शैक्षिक कार्य
- यूजीसी की कार्यशालाओं में वक्ता के रुप में सहभागिता
- 95 से अधिक ग्रन्थों का संपादन। अनेक संकलनों में सहभागिता
अध्यक्ष - अखिल भारतीय साहित्य परिषद की दिल्ली इकाई (इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती)
पूर्व संयुक्त मंत्री - नागरी लिपि परिषद दिल्ली
सचिव - अखिल भारतीय भाषायी समाचार-पत्र एसो.
ट्रस्टी महामंत्री- तरूण मित्र सोशल वेलफेयर मंडल
संरक्षक- विनायक विद्यापीठ, भीलवाड़ा
- पंचवटी लोकसेवा समिति, दिल्ली
- मंगलौर सेवा संस्थान पोग्लु गुजरात
सलाहकार- भारतीय भाषा संवर्द्धन प्रतिष्ठान, गुजरात
सम्मान
- मातृभाषा हिंदी न होते हुए भी हिंदी के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सौहार्द सम्मान।
- 2018 हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा हरियाणा गौरव सम्मान
- 2017 मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा श्रेष्ठ यात्रा संस्मरण के लिए प्रो विष्णु दत्त शास्त्री सम्मान
- 2022 का हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आजीवन साहित्य साधना सम्मान घोषित
- कन्या भ्रूण हत्या के विरूद्ध जनजागरण के लिए ’बेटी बचाओ आंदोलन’समिति द्वारा सम्मान।
- तुलसी सम्मान, डॉ. विजेन्द्र स्नातक सम्मान, स्वामी ज्ञान अर्पितम् सम्मान, पराडकर पत्रकारिता सम्मान, नारद पत्रकारिता सम्मान, बाबू गुलाबराय हिन्दीसेवी सम्मान सहित देश-विदेश से सहित अनेक सम्मान।
वर्तमान पता ए-2/9ए, हस्तसाल रोड, उत्तम नगर, नई दिल्ली-110059
सम्पर्क 09868211911, ई-मेल- rashtrakinkar@gmail.com
विनोद बब्बर - एक परिचय !!
Reviewed by ZMU Web Services
on
08:07
Rating:
Reviewed by ZMU Web Services
on
08:07
Rating:
![Rashtra Kinkar [राष्ट्र किंकर] :: Official Blog Page](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjNu95SKpCW238sRVga5VRXBm0FiR20xexYthgw7TixtmD_5ZxbeQrwvB90e1PhTrlOblozLq3i1cdU8nxr1I2wuemj3GQs8C302LkBLxO1wduw2caKy7DDFr7BmiGKczMg2FjGSxSlrAw/s1600/hk.jpg)




No comments