मिनी भारत है विकासपुरी विधानसभा-- विनोद बब्बर Vikaspuri Assembly Mini India
![]() |
| विकासपुरी विधानसभा मानचित्र साभार |
आबादी के लिहाज से भी इन गांवों के मूल निवासियों के अतिरिक्त पूर्वांचली, पंजाबी, गढ़वाली, बंगाली सहित लगभग पूरे भारत के लोग रहते हैं। इस तरह से दिल्ली की यह प्रतिष्ठित सीट मिनी भारत कही जा सकती है। इस क्षेत्र में नगर निगम के चार वार्ड हैं- विकासपुरी, विकास नगर, हस्तसाल और कुंवर सिंह नगर। इनमें से तीन वार्डों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है तो चौथा वार्ड निर्दलीय पार्षद महेन्द्र यादव के भंग विधानसभा का चुनाव जीतने के कारण खाली है। पिछली विधानसभा बहुमतहीन होने के कारण दीर्घजीवी नहीं रह सकी और फिर से चुनावों का कारण बनी। लेकिन विकासनगर वार्ड के चुनाव की फिलहाल कोई सुगबुगाहट तक नहीं है।
विकासपुरी का मात्र थोड़ा सा हिस्सा है। नाले के साथ किा हिस्सा जिसमें कुछ अपार्टमेंट हैं तो इन्दागांधी फिजीकल कालेज के सामने का हिस्सा, जिसमें एम ब्लाक हैं। इसके अतिरिक्त ए, बी, सी डी ब्लाक, दशहरा मैदान के पास का क्षेत्र, बुढ़ेला गांव भी इस विधानसभा क्षेत्र में शामिल है। जबकि उत्तम नगर क्षेत्र के अतिरिक्त हस्तसाल जे.जे.कालोनी, शिव विहार जे.जे कालोनी के अतिरिक्त रनहोला क्षेत्र की जे.जे.कालोनी शामिल है। गांवों में हस्तसाल, रनहोला, तिलंगपुर कोटला, बापरोला, रजापुर खुर्द, के अतिरिक्त इन गांवों की जमीन पर बसी अनाधिकृत कोलोनियां शामिल हैं। जिनमें विकास नगर, शिव विहार, दीप एन्कलेव, दीप विहार, शिवा एन्कलेव, राजन विहार, मोहन गार्डन, जेलदार एन्कलेव, शिवराम पार्क, रिसाल गार्डन, राणाजी एन्कलेव, चचंल पार्क, कुंवर सिंह नगर, कमरूदीन नगर, निर्मल विहार, हरफूल विहार, नगली विहार एक्सटेंशन, हस्तसाल विहार, ओमविहार प्रमुख है। तो कृष्णा बस्ती की झुग्गियां भी इसी प्रतिष्ठित सीट के परिणाम को प्रभावित करती है।
यह विधानसभा क्षेत्र 2008 में पुनःसीमांकन के बाद अस्तित्व में आया। प्रथम चुनाव में यहां से कांग्रेस के नंदकिशोर ने 47,819 वोट प्राप्त कर भाजपा के कृष्ण गहलोट (46,876) को मात्र 943 वोटों से हराया। उस समय बसपा के अशोक लाकडा (16,765), सपा के इतवारी (1,035), एनसीपी के ब्रजभूषण (2,687), स्वतंत्र संजय सिंह (9, 634), रविन्दर सिंह (7,158), शिवप्रसाद (1,045), सुनील कुमार (780), प्रेमवर्मा (537), सुशील शर्मा (385), वीरेन्द्र कुमार (383), सतीश कुमार (291), विनोद कुमार (271), बिशन सिंह (238), महेन्द्र कुमार (205), दिलबाग सिंह (186), इन्द्रजीत वर्मा (184), भोपाल सिंह (148), जितेंद्र सिंह (147) भी मैदान में थे। उस समय कुल 1,36,774 वोट पड़े जो कुल मतदाताओं का 55.6 प्रतिशत था।
इसी प्रकार 2014 के चुनाव में कभी भाजपा में रहे लेकिन आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े महेन्द्र यादव ने 62,032 वोट लेकर भाजपा के भाजपा के कृष्ण गहलोट (61,627) को मात्र 405 वोटों से हराया। इस चुनाव की विशेष बात यह रही कि पहली बार प्रयोग में आये नोटा( किसी को भी नहीं) को 1,426 वोट मिले। इस तरह से जीत के अंतर का लगभग चार गुना तो नोटा के खाते में गया। ये वोट निर्णायक भी हो सकते थे। निवर्तमान विधायक कांग्रेस के नंदकिशोर को मात्र 47,331 वोट मिले तो बहुजन समाज पार्टी के संजय कुमार को 4,169, जेडी यू कें नरेश कुमार को 1,191, शिवसेना की संगीता चौहान को 634, निर्दलीयों में जितेन्द्र दहिया को 1,267,सुरेश कुमार को 523, राधेश्याम सिंह को 295, मोहम्द नईम को 218 वोट मिले। उस समय कुल 1,80,713 वोट पड़े।
यहां के परिणाम को देखकर कहा जा सकता है कि यहां से कोई जीता नहीं दुबारा, हर बार अंतर बहुत कम रहा। इसबार एक नया यानि भाजपा का संजय सिंह तो दो पुराने यानि कांग्रेस के नंद किशोर और आप के महेन्द्र यादव मुख्य दावेदार हैं। अब देखना है कि आगामी 7 फरवरी को इस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता क्या अपनी परम्परा बरकरार रख पाते हैं या फिर कोई नया इतिहास रचा जाएगा।- विशेष रिपोर्ट-- डा विनोद बब्बर 09868211911
मिनी भारत है विकासपुरी विधानसभा-- विनोद बब्बर Vikaspuri Assembly Mini India
Reviewed by rashtra kinkar
on
05:58
Rating:
Reviewed by rashtra kinkar
on
05:58
Rating:
![Rashtra Kinkar [राष्ट्र किंकर] :: Official Blog Page](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjNu95SKpCW238sRVga5VRXBm0FiR20xexYthgw7TixtmD_5ZxbeQrwvB90e1PhTrlOblozLq3i1cdU8nxr1I2wuemj3GQs8C302LkBLxO1wduw2caKy7DDFr7BmiGKczMg2FjGSxSlrAw/s1600/hk.jpg)

No comments